drvinodbhartiraina@gmail.com | +91-9873 322 916 , +91-9667 987 682

इनफर्टिलिटी

इनफर्टिलिटी का मतलब है बच्चा पैदा करने की क्षमता न होना। इनफर्टिलिटी महिला और पुरुष, दोनों में हो सकती है। आमतौर पर महिलाओं में 20 से 35 साल की उम्र को रिप्रोडक्टिव एज यानी प्रजनन की उम्र माना जाता है। इसमें भी 23 से 28 साल की उम्र को गर्भधारण के लिहाज से बेहतरीन माना जाता है। 35 साल की उम्र के बाद गर्भधारण करने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, मसलन बच्चे का वजन कम होना, बच्चे में जन्मजात बीमारी होना, जल्दी डिलिवरी होना आदि। शादी के एक-डेढ़ साल तक किसी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल न करने के बावजूद अगर महिला गर्भधारण नहीं कर पाती है तो उसे इनफर्टिलिटी कहा जाता है।

बच्चा न होने की वजह मोटे तौर पर 30 फीसदी मामलों में महिला में कमी, 30 फीसदी मामलों में पुरुष में कमी और 40 फीसदी मामलों में दोनों में कमी बच्चा न होने की वजह बनती है।

Whatsapp Image