जननांग मस्से (Genital Warts) यौन संक्रामक रोग है, यह किसी भी उम्र में पुरुषों और महिलाओं को प्रभावित कर सकता हैं। असुरक्षित यौन संबंध जननांग मस्सों के लिए सबसे बड़ा जोखिम कारक है। यह रोग HPV संक्रमण के परिणाम स्वरूप होता है। किसी भी प्रकार के लक्षणों के बिना HPV संक्रमण होना संभव है। जननांग मस्से (Genital Warts) अक्सर HPV संक्रमण के लगभग 3 महीने बाद ही दिखाई दे सकते हैं।
जननांग में मस्से महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा में कैंसर होने का खतरा बढ़ा देते हैं, तथा पुरुषों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। अतः जननांग मस्सों (Genital Warts) से बचने के लिए HPV के प्रति सतर्कता रखनी बहुत जरूरी है।
जननांग मस्से (Genital Warts), HPV वायरस के कारण होने वाली सबसे सामान्य यौन संक्रमित बीमारी है। जननांग मस्से (जेनिटल वार्ट्स) पुरुषों और महिलाओं दोनों में जननांग क्षेत्र (genital area) और गुदा क्षेत्र (anal region) में पाए जाने वाले मांस रंग या भूरे रंग के दाने या मस्से होते हैं। जेनिटल वार्ट्स (Genital Warts) मुख्य रूप से किसी भी पुरुष के अंडकोश की थैली (स्क्रोटम), गुदा और लिंग तथा किसी महिला की योनि , गर्भाशय ग्रीवा, प्रजनन नलिका या गुदा (anus) आदि अंगों के आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकते हैं। जननांग मस्सों को यौन संक्रमित रोग वेनेरियल वार्ट्स (venereal warts) या कंडिलोमाटा एसिमिनटा (condylomata acuminate) के रूप में भी जाना जाता है। ह्यूमन पेपिलोमावायरस (papillomavirus) (HPV) जननांग मस्सों का कारण बनता है, अतः ये HPV का एक लक्षण हैं।
गुप्तांग के मस्से खुजली, दर्द और असुविधा का कारण बन सकते हैं। ज्यादातर मामलों में ये महिलाओं के लिए बहुत जोखिम दायक हो सकते हैं।